Tranding
Mon, 01 Jun 2026 09:26 PM

नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन।

390 मरीज़ों का किया गया नेत्र परीक्षण।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

ग्रामसभा करमौरा के पतरकी टोला पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान उर्मिला देवी एवं जिला पंचायत सदस्य रामजीत यादव के द्वारा कराया गया। शिविर मे 390 मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया जहां सभी मरीजो का जांच फ्री किया गया। साथ मे सभी को दवा फ़्री दी गई। जांच शिविर में 97 मोतियाबिंद के मरीजो को चिन्हित किया गया जिनका ऑपरेशन 21 फरवरी को नि:शुल्क फातिमा हॉस्पिटल में कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य रामजीत यादव ने बताया कि इस क्षेत्र में मोतियाबिंद के काफी मरीज हैं। जो गरीबी के अभाव में अपनी आंखों का सही तरीके से इलाज नहीं करा पा रहे थे। इस वजह से काफी लोगो को अंधेपन की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस कैंप के माध्यम से काफी लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाएगा। और अपने गांव को मोतियाबिंद मुक्त ग्राम सभा बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर फातिमा हॉस्पिटल के डाक्टर नित्यानंद पाण्डेय, डाक्टर ॠषभ गुप्ता, छाया गुप्ता, प्रीति ध्रुप चौहान व मानव कल्याण सेवा संस्थान के तौलेंद्र कुमार यादव एवं ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, जिला पंचायत सदस्य रामजीत यादव, मनीष यादव, भागीरथी निषाद, गोली यादव, रामचंद्र मौर्य, रामप्रसाद, नौमीनाथ, राजनाथ निषाद, हरीशचंद्र निषाद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap