Tranding
Sun, 19 Apr 2026 03:46 PM

बागापार पानी टैंक एवं पाइपलाइन का मरम्मत कार्य प्रारंभ

नवनीत त्रिपाठी

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

क्षेत्र के बागापार स्थित पानी टंकी से जुड़े पाइपलाइन को ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गतजल जल निगम ग्रामीण महराजगंज द्वारा मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ।इसके अंतर्गत वितरण प्रणाली के अंतर्गत लीकेज मरम्मत एवं टैंक सफाई कार्य कराया जा रहा है ।उक्त जानकारी अधिशासी अभियंता जल निर्माण निगम आतिफ हुसैन ने देते हुए कहा कि बागापार के सभी 28 टोलों पर पानी की सप्लाई मुख्य सड़क बनने के कारण टूट जाने के कारण लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं पहुंच पा रहा था।

अब सभी टोलों पर निःशुल्क 2500 कनेक्शन धारकों के घर शुद्ध पेयजल एक सप्ताह के भीतर पुनः उपलब्ध करा दिया जाएगा । इस क्रम में उमेश चंद मिश्र,जितेंद्र शुक्ल,मनीष त्रिपाठी, शैलेन्द्र यादव,विपुल शुक्ल,काशी प्रसाद,सब्बीर अली,हरेंद्र गौतम आदि लोगों ने विभाग की इस पहल पर खुशी व्यक्त किया है।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap