Tranding
Mon, 01 Jun 2026 09:42 AM
अपराध / May 02, 2023

दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर दलित छात्रा को चाकू से किया हमला,स्थिति गंभीर।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

कोचिंग पढ़ने जा रही एक दलित छात्रा को रेप करने की नियत से पकड़ कर उसके साथ जबरदस्ती यौन शोषण करने का प्रयास किया,रेप करने में विफल होने पर उसने इस दलित छात्रा को बुरी तरह से चाकू से हमला करके के हाथ को जख्मी कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है,उस युवक को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी कर रही है,लेकिन आरोपी बैतारपुर निवासी,मोहम्मद हसनैन घटना के बाद फरार हो गया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी थाना अध्यक्ष,नवनीत कुमार ने संवाददाता को बताया कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के घर समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है,आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा,उन्होंने बताया कि नाबालिग का इलाज पुलिस अभिरक्षा में बेतिया जीएमसीएच में जारी है। नाबालिग के पिता ने संवाददाता को बताया कि लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है, नाबालिक का एक हाथ पूरा कट गया है, एलइस घटना में 6 लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है,जिसमें आरोपी के पिता को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap