Tranding
Mon, 13 Apr 2026 08:53 PM
शिक्षा / Jan 08, 2026

पूरे देश में चल रही शिक्षा क्रांति के जरिए सभी प्रकार के पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कोर्सों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए 2026-27 सेशन का हुआ आगाज।

सेराज अहमद कुरैशी

 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन एवं सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा), गोरखपुर ने विगत वर्ष की अपार सफलता के बाद वर्ष 2026 - 27 सेशन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है वर्ष 2025 - 26 में हजारों बच्चों को कॉलेज कैंपस तक पहुंचा कर शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है जो जरूरतमंद बच्चा पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित रह जा रहा था ऐसे हजारों बच्चों को भारत देश के प्रत्येक राज्य के बहुत सारे कैम्पस दिल्ली, एनसीआर, बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के कॉलेज में पहुंच कर भारत के ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो को बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्तकीम बेसर के साथ-साथ उनकी पूरी टीम ने समाज और देश हित में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संस्थापक, स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. मोहम्मद आकिब अन्सारी ने पूरे देशवासियों के साथ-साथ नेपाल देश को भी यह संदेश दिया है कि पूरे भारत देश के साथ-साथ नेपाल देश में कहीं भी कोई भी बच्चा पैसे के अभाव में आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ नहीं पा रहा है तो वह मेरे संस्था के माध्यम से संपर्क करके उच्च शिक्षा को आसानी से हासिल कर सकता है। सत्र 2025-2026 में कठिन मेहनत और संघर्ष करते हुए उन्हें एक बार फिर सत्र 2026-27 में उन जरूरतमंद बच्चों को जो कैरियर गाइडेंस के अभाव में आर्थिक स्थिति की वजह से शिक्षा से नहीं जुड़ पा रहे हैं उनको मिशन एजुकेशन क्रांति प्रोजेक्ट के तहत काउंसलिंग करके उन्हें उच्च  शिक्षा से जोड़ने के लिए देश भर में स्मार्ट स्किल संस्था के एसोसिएट और कोऑर्डिनेटर समाज के विभिन्न हिस्सों में जाकर प्रचार और प्रसार में जुट गए हैं इसलिए कोई भी जरूरतमंद बच्चा 12वीं करने के पश्चात किसी भी वर्ग जाति से हो मिशन एजुकेशन क्रांति प्रोजेक्ट से जुड़कर अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकता है और अपने सपनों को नया उड़ान दे सकता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद ने भी दोनों संस्थाओं की सराहना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
34

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap