Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:52 AM

नहर कालोनी परतावल में हनुमानजी की मूर्ति की विधिवत पूजा कर स्थापना की गई।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के नहर कालोनी में श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन का आयोजन किया गया। यज्ञ में संगीतमयी गणेश मंत्र एवम शिव गुरु की भजन बोल राधा बोल के गाने को श्रोता गण सुनकर झूम उठे।

कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र पटेल सभी श्रोता गण का आभार व्यक्त किया। यज्ञ यजमान सुनिल वर्मा, राजेश मद्धेशिया, लल्लन चौहान, विशाल मद्धेशिया, सतेन्द्र, घनश्याम, अष्टभुजा लाल श्रीवास्तव, शम्भू लाल एवम सभी कमेटी के सम्मानित सदस्य गण एवं श्रोता गण का आभार ब्यक्त किया।

इसी क्रम में हनुमान जी के मुर्ति स्थापना की पूजा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिशंकर वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने हनुमान जी के मूर्ति की पूजा अर्चना किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम के दौरान इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महराजगंज के जिला उपाध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र पांडेय एवं जिला प्रवक्ता करुणाकर राम त्रिपाठी भी मौजूद रहे और साथ मे दुर्गादत्त पांडेय,श्यामबदन उपाध्याय सहित अन्य श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap