Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:09 PM
अपराध / Feb 18, 2023

दुष्कर्मी पागल हाथी से भी खतरनाक, उसे जीने का कोई हक नहीं- राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, जाप सुप्रीमो

ब्यूरो चीफ़ जफर अहमद

मधेपुरा, बिहार।

मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के नागेश्वर यादव की 18 वर्षीय बेटी का शव कल सुबह गांव के खेत से बरामद हुआ था। देर रात जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उनके घर गए और परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करने के बाद घटना की जानकारी ली। तत्काल उन्हें आर्थिक मदद भी की। परिजनों का कहना है कि अज्ञात वहशी दरिंदों के द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास में हत्या कर दी गई है। मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दुष्कर्मी पागल हाथी से भी खतरनाक हैं, उसे जीने का कोई अधिकार नहीं है।

जाप सुप्रीमो ने कहा कि आज के युवा गलत रास्ते पर आसानी से जा रहे हैं, खुले आम नशे का सेवन किया जा रहा है और सभ्य समाज चुप है! यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है! सभ्य समाज की चुप्पी और भी चिंताजनक है!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap