Tranding
Fri, 17 Apr 2026 02:08 AM
यातायात / Jan 23, 2023

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मानव श्रृंखला का किया आयोजन।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

शासन के निर्देशानुसार आज महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज के कक्षा 8 से 12 वी तक सभी विद्यार्थियों ने आज दिन में 11:00 बजे रोड पर निकलकर मानव श्रृंखला का निर्माण किया और विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने सभी को यातायात के नियमों के बारे में बताया माइक के द्वारा शिक्षक विशुन देव पटेल ने बच्चों को और रोड पर आने जाने वाले लोगो को बाइक पर हेलमेट लगाने व चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाने, धूम्रपान व नशे की हालत में गाड़ी न चलाने सहित अन्य सभी यातायात सम्बंधित नियमों के बारे में सम्बोधित भी किये। आधे घण्टे पश्चात सभी विद्यार्थियों को यातायात सुरक्षा पर शपथ दिलाई गई और सभी विद्यार्थियों को जलपान कराया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी, अध्यापक में सुजीत विक्टर, दुर्गा मिश्रा, विशुन देव पटेल, कमलेश सिंह, धर्मेन्द्र चौबे, ऑफिस स्टाफ राघवेंद्र ओझा, जितेंद्र रॉय सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

इस कार्यक्रम के दौरान इंडिया खबर के सहायक सम्पादक करुणाकर राम त्रिपाठी भी मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap