Tranding
Sat, 30 May 2026 09:21 PM

जिला के एक युवक का पंजाब में लिफ्ट से गिरकर हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया ,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला के एक युवक सुखलाही निवासी,बबलू पटेल का पुत्र अविनाश कुमार, उम्र 19 वर्ष का पंजाब के मोरिंडा में लिफ्ट से गिरने से मौत हो गई है l घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है किअविनाश कुमार नौकरी करने दो महीना पहले पंजाब गया था,वह मकान निर्माण में काम करता था,अचानकअविनाश कुमार निर्माण सामग्री को लेकर जाने वाली लिफ्ट से पांचवी मंजिल से लिफ्ट सहित गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई,उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने उसकी मरने की खबर उसके घर वालों को फोन पर दी lमौत की सूचना मिलती ही उसके परिवार में कोहराम मच गया, पिता, बबलू पटेल, माता, रमिता देवी और एक छोटा भाई का रो-रो कर बुरा हाल है, अविनाश का शव पंजाब से चल दिया है,आज शाम तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है lमुखिया प्रतिनिधि, यशवंत कुमार, अमरेश पटेल, नीरज कुमारआदि ने मृतक अविनाश कुमार के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है l

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap