Tranding
Mon, 01 Jun 2026 08:30 PM

क्षेत्राधिकारी के द्वारा यातायात माह के दौरान सभी ई-रिक्शा व टेंपो चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

प्रदेश सरकार द्वारा मनाये जा रहे यातायात माह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत महराजगंज नगर तिराहा पर क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील दत्त दुबे द्वारा सभी ई-रिक्शा व टेंपो चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा उनको कोहरे में गति कम रखने के साथ साथ ज्यादा सवारी ना बैठाने व शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। उन सभी चालको से दुर्घटना रोकने के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई। चालकों ने शपथ ली कि वह यातायात के नियमों का पालन करेंगे और जिंदगी को गुलजार रखेंगे कोहरे में नजर तेज रखेंगे और गति धीमी रखेंगे। सवारियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे तथा सड़क के किनारे पटरी पर गाड़ी को खड़ा करके सवारी को चढ़ाएंगे उतारेंगे ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। किसी भी दुर्घटना में घायल को तत्काल अपने वाहन से अस्पताल भेजेंगे इस मौके पर यातायात पुलिस के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap