एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में वार्षिक वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
बच्चे आने वाले कल के भविष्य होते हैं, उनको जिस रूप में तराशा जाए उसका आकार ग्रहण कर लेते हैं : सैय्यद अकरम नूरी
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
एम. ए. एकेडमी के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वार्षिक वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की तरफ से प्री प्राइमरी ग्रुप में टॉप करने वाली कक्षा यू. के. जी. की बच्ची तशमिया खातून , प्राइमरी ग्रुप में टॉप करने वाली कक्षा 1st की बच्ची अलीना , जूनियर ग्रुप में टॉप करने वाली कक्षा 5th की बच्ची शिफा शकील एवं पूरे स्कूल को टॉप करने वाली कक्षा 5th की बच्ची मोना को अतिथियों के हाथों मोमेंटो, मिडिल और सर्टिफिकेट दिया गया। साथ-साथ सभी कक्षाओं में 1st, 2nd, 3rd, 4th और 5th पोजीशन प्राप्त करने वाले बच्चों को भी मिडिल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों को विद्यालय परिवार की तरफ से गिफ्ट दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ एजुकेशनिस्ट एवं समाजसेवी श्री वेद प्रकाश पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा को हासिल करना हर टके के लिए जरूरी है। कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि मोतीहारी बिहार से चलकर आए सैयद अकरम नूरी साहब ने बताया कि बच्चे आने वाले कल के भविष्य होते हैं, उनका जिस रूप में तराशा जाए उसका आकार ग्रहण कर लेते हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए जिंबॉब्वे यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर व धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि संत डॉक्टर सौरभ पांडेय ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए बताया कि खूब मेहनत से पढ़ लिख कर आप लोग आगे बढ़िये और अपने लक्ष्य को प्राप्त कीजिए मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है।
गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी डॉ. दीनानाथ सिंह जी ने भी सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद और दुआएँ दीं। अति विशिष्ट अतिथि नागरिक सुरक्षा कोर की वरिष्ठ पदाधिकारी मुनव्वर सुल्ताना ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की दुआएं दीं। गुडविल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष रजी अहमद और युवा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप पांडे ने भी बच्चों को संबोधित किया। विद्यालय परिवार की तरफ से विद्यालय के ऊपर प्रधानाचार्या निदा फातमा बेस्ट टीचर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड दिया गया। साथ ही साथ विद्यालय परिवार की तरफ से नागरिक सुरक्षा कोर की पदाधिकारी मुनव्वर सुल्ताना, अलफलाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशंस के संस्थापक अफरोज आलम, गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी डॉक्टर दीनानाथ सिंह, गुडविल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक रजी अहमद, युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप पांडेय, ऑल इंडिया नूरी फाउंडेशन के अध्यक्ष सैयद अकरम नूरी, दिग्गज पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी, युवा समाजसेवी मकसूद अली, राज शेख आदि गणमान्य लोगों को अब्दुल कादिर जिलानी अवार्ड 2026 प्रदान किया गया। साथ ही साथ विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन गोरखपुर शहर के दिग्गज पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी, डायरेक्टर डॉक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी, छात्रा इकरा हसन और अलीशा ने किया। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक हाजी जलालुद्दीन कादरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर एहसान अहमद, प्रधानाचार्या सीमा परवीन व उप प्रधानाचार्या निदा फातिमा ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ सभी बच्चे एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।