Tranding
Wed, 15 Apr 2026 07:31 AM

गणित ओलंपियाड, चित्र कला का आयोजन, बच्चों को किया गया पुरस्कृत

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

बिहार सरकार शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर महुआ में गणित ओलंपियाड एवं चित्रकला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा एवं उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने एवं आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।आने वाले दिनों में ऐसे ऐसे कार्यक्रम बच्चों के लिए वरदान साबित होगा।आज के प्रतियोगिता में गणित ओलंपियाड में वर्ग1 से 5 के प्रतियोगिता में पाकीजा प्रवीण प्रथम, राजलक्ष्मी द्वितीय एवं सत्यम कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया वही 6 से 8 वर्गों में साक्षी कुमारी प्रथम,खुशी कुमारी द्वितीय एवं खुशबू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।चित्रांकन प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 5 में उत्तम कुमार प्रथम, सत्यम कुमार द्वितीय एवं नताशा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही 6 से 8 वर्ग में मुस्कान कुमारी प्रथम,कल्पना कुमारी द्वितीय एवं गुंजन कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पुरस्कार मिलते ही प्रतिभागी एवं दर्शक गदगद हो उठे।आज के कार्यक्रम में सुधा कुमारी, संजय कुमार, मोहम्मद अफजल हुसैन ,संगीता कुमारी, सुमन लता, रंजीता कुमारी ,सारिका कुमारी, विनीता कुमारी, के अलावा काफी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap