पांचवीं मुहर्रम पर इमाम हुसैन की याद में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का हुआ आयोजन।
सैय्यद फरहान अहमद
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
पांचवीं मुहर्रम को इमाम हुसैन व शुहदाए कर्बला की याद में अल कलम एसोसिएशन व डॉ. इकबाल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तुर्कमानपुर में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग नागरिकों ने भाग लेकर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपने आयुष्मान कार्ड बनवाए। शिविर के दौरान पात्र व्यक्तियों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के उपरांत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। उपस्थित लोगों ने इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
फाउंडेशन के संस्थापक एडवोकेट मुहम्मद राफे ने कहा कि संस्था समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण हेतु समय-समय पर विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एसोसिएशन के सदर कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में मुहम्मद वाजिद, शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी, हाफिज रहमत अली निजामी, नेहाल अहमद, मुहम्मद ओबैद रजा, रहमत अली, मुहम्मद सफियान, अब्दुस्समद, मुहम्मद शाद ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
--------------