Tranding
Mon, 22 Jun 2026 02:57 PM
धार्मिक / Jun 21, 2026

ऑल कौमी एकता कमेटी ने किया इमामबाड़ा स्टेट के शाही जुलूस का भव्य स्वागत।

सैय्यद अयान अली शाह को कमान मिलने से कौम में दोगुनी खुशी, इस्लामी नए साल की दी मुबारकबाद।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी द्वारा मोहर्रम की पांचवीं तिथि पर इमामबाड़ा स्टेट के पारंपरिक शाही जुलूस का खूनीपुर चौक पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।कमेटी के अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी के नेतृत्व में चौक पर एक विशाल मंच सजाया गया था, जहाँ से जुलूस का गर्मजोशी और भारी उत्साह के साथ स्वागत-सम्मान किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने कहा कि इस वर्ष हम सभी की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।उन्होंने बताया कि इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी और कौमी एकता कमेटी विगत कई वर्षों से स्टेट के सज्जादा नशीन आली जनाब अदनान फर्रुख अली शाह मियां साहब से यह मांग कर रही थी कि जनाब सैय्यद अयान अली शाह मियां साहब को सज्जादा नशीन की पोशाक पहनाकर इमामबाड़ा स्टेट की कमान सौंपी जाए।मोहर्रम से ठीक पहले 3 मोहर्रम को हमारी इस पुरानी मांग को पूरा करते हुए स्टेट की कमान जनाब अयान अली शाह मियां साहब को सौंप दी गई। इस फैसले से पूरी कौम में नई ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह है।अशफाक हुसैन मेकरानी ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मियां साहब का आभार व्यक्त किया और जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत करते हुए इस्लामी नए साल की मुबारकबाद दी।शाही जुलूस के स्वागत के दौरान खूनीपुर चौक गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल बना रहा।इस गरिमामयी स्वागत समारोह में मुख्य रूप से सैय्यद इरशाद अहमद, पार्षद विजेंदर अग्रहरि, डॉ. इरफान खान, शिवम अग्रहरि, सतीश चन्द, हाफिज मुजीबुर्रहमान, हाजी सोहराब खान,एडवोकेट गुफरान खान, शादान हुसैन, अनीस एडवोकेट, नदीम, आकिब अंसारी, अफरोज अहमद, वरिष्ठ पत्रकार इरफान सिद्दीकी, तनवीर आजाद, फ्रेजर, जावेद, फिरोज अहमद, वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी, आज़म मेकरानी, नबी हुसैन, शादकीन,शेखू, अजीज सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap