Tranding
Sat, 28 Feb 2026 12:21 PM
अपराध / Apr 03, 2023

दहेज में फर्नीचर नहीं मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दहेज दानव ने एक विवाहिता की ससुराल से पति को दहेज में फर्नीचर नहीं मिलने के कारण विवाह के 9 साल के बाद उसकी गला दबाकर उसके पति,ससुर, सास ने मिलकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि खुटिया इंदु विशंभरपुर निवासी,राजेशवर शाह ने अपनी बेटी सुशीला की हत्यारा पति,मनोज साह,ससुर किशोर साह व सास पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुशीला देवी की शादी वर्ष 2014 में पिपरा निवासी किशोर साह के लड़के मनोज साह से हुई थी। शादी के बाद सुशीला देवी ने दो लड़कों को जन्म दिया था,दूसरी लड़की की शादी और सुशीला के गवना के समय फर्नीचर बनवा कर देने लगे तो उसके दामाद मनोज साह ने कहा कि हमें खरीदा हुआ फर्नीचर चाहिए,यह फर्नीचर नहीं लेंगे,उसके बाद से ही बेटी सुशीला पर फर्नीचर के लिए दबाव बनाया जाने लगा, इधर रात्रि के समय इनकी बेटी,सुशीला देवी की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतिका सुशीला के मायके वाले का रो रो कर बुरा हाल है, उसकी मा रो रो कर कह रही थी कि हमारे नाती के अब के देखी। थानाअध्यक्ष,मनीष कुमार ने संवाददाता को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap