Tranding
Fri, 17 Apr 2026 03:16 PM

पाउडर लगा कर जालसाजो ने लाखों का गहना उड़ाया।

धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड (बलिया) उत्तर प्रदेश

उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम फरसाटार में शाहनवाज आलम के घर महिलाओं से बुधवार को दिन में लगभग 11.30 बजे जालसाजों ने बर्तन सफाई करने व सफाई करने के प्रोडक्ट का प्रचार करने पहुंचे एक मोटरसाइकिल से पीठ पर बैग लादे दो युवक पहुंचे। और अपनी जालसाजी के जाल में फंसा कर सोने के चार कड़ा एवं एक अदद अंगूठी लेकर फुर्र हो गए। यह घटना मुहल्ले में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

पीड़ित महिला तनवीर जहां पत्नी शाहनवाज आलम की माने तो घर के अंदर उनके अलावे उनकी एक बच्ची, दो बहू मौजूद थी। घटना के समय घर पर पुरुष वर्ग में कोई नहीं था। पीड़ित महिला का कहना था कि दो लड़के अपने को कंपनी का प्रचारक के रूप में परिचय देकर बर्तन सफाई करने के लिए आए। जो अपने झांसे में लेकर पहले घर की एक पीतल के बर्तन को साफ किए, तत्पश्चात हाथ में सोनें की चार कड़ा वह अंगूठी को देखकर हाथ पर कोई पाउडर रखा और बोला आप का कड़ा अब चमकने लगेगा। पाउडर रखते ही मैं सुस्त होने लगी। क्या हुआ कुछ पता नहीं चला। जालसाज युवकों ने उनके घर में बोला कि पानी गर्म कर दीजिए। साथ में किचन तक आए और बोले की अभी गरम होने दीजिए। बगल के घर से एक बर्तन साफ करके अभी हम लोग आते हैं। पीड़ित का कहना है कि करीब आधा घंटा बाद मेरा दिमाग काम करना शुरू किया तो मैं अपने घर से बाहर निकली तो दोनों जालसाज फरार हो चुके थे। घटना के बाद आसपास के लोगों को मेरे द्वारा जानकारी दिए जाने पर काफी छानबीन किया गया, मगर जालसाज रफूचक्कर हो गये थे।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap