Tranding
Thu, 21 May 2026 10:08 PM

श्रद्धांजलि सभा में नेत्रदान की सराहना, सम्मान के साथ जताया शोक।

- प्रौढ़ प्रमुख की पत्नी का निधन, राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार  

- स्वजनों के साथ स्वयंसेवकों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता ने दी श्रद्धांजलि।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रौढ़ प्रमुख जगदीश प्रसाद गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला देवी का निधन हो गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात गुरुवार को राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने उनके नेत्रदान के निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी और अनुकरणीय बताया।

गोरखपुर महानगर के प्रेमचंद नगर निवासी वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रसिद्ध व्यवसायी जगदीश प्रसाद गुप्ता की पत्नी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। बीते शुक्रवार को तबीयत अधिक खराब होने के बाद उनका उपचार चल रहा था। सेवा, सादगी और सरल स्वभाव के लिए जानी जाने वाली श्रीमती उर्मिला देवी ने अपने निधन के बाद दूसरों के जीवन में उजाला करने हेतु नेत्रदान की इच्छा व्यक्त की थी। चिकित्सकों की उपस्थिति में स्वजनों ने उनकी इस अंतिम इच्छा को पूर्ण कराया।

उपस्थित लोगों ने कहा कि दुःख की घड़ी में भी मानवता और सेवा का यह भाव जीवन के वास्तविक संस्कारों को दर्शाता है। अंतिम विदाई के क्षणों में भी किसी के जीवन में प्रकाश भरने का संकल्प सच्ची सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक है। नेत्रदान केवल दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अमर समर्पण है।

निधन की सूचना मिलते ही सगे-संबंधियों, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। माया बाजार स्थित चित्रकूट मंदिर के निकट उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत अंतिम यात्रा निकाली गई, जो राजघाट पहुंची, जहां विधि-विधान से अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।दाह संस्कार के बाद मुक्तिधाम परिसर में शांति पाठ एवं प्रार्थना सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर डा ईश्वर शरण विश्वकर्मा, महापौर डा मंगलेश श्रीवास्तव, राजकिशोर मिश्रा, मनोज जालान, ओमप्रकाश जालान, आत्मा सिंह, अरुण मल्ल, अखिलेश्वर धर द्विवेदी, अष्टभुजा शुक्ला,शिवजी सिंह, बलराम अग्रवाल, भानु प्रकाश, कृष्ण मुरारी, सुभाष, शैलेन्द्र गुप्ता , रमाशंकर गुप्ता, परमानंद शर्मा, कुंज बिहारी, आनंद त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, विनोद, नंदकिशोर,अनिल सिंह सहित संघ के पदाधिकारी, स्वयंसेवक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap