Tranding
Thu, 21 May 2026 09:51 PM

ग्राम रक्षक दल का दस दिवसीय प्रक्षिण शिविर का आयोजन।

रिपोर्ट विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत सुलेबट्टा स्थित श्रीशतानंद उच्च विद्यालय के प्रांगण में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

 पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के संयुक्त सचिव मो बशीर अहमद के निर्देश के आलोक में सूबे के सभी जिला पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को ग्राम रक्षा दल के सदस्यों, क्षेत्र पदाधिकारी एवं दलपतियों के प्रशिक्षण के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गया है l 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामप्रसाद रावत ने कहा कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों, क्षेत्र पदाधिकारी एवं दलपतियों को प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य है कि उनके कार्य क्षमता को बढ़ाना है ताकि वे अधिसूचना तथा नियमावली में विदित अपने कर्तव्यों का संपादन कुशलता पूर्वक कर सके l उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के प्रशिक्षण निर्देशों से ग्राम रक्षा दल के नौजवानों में एक आशा का संचार हुआ है lबीते 11 वर्षों का संघर्ष का यह प्रतिफल है l ग्राम रक्षा दल के नौजवान वर्षों से सड़क से लेकर संसद भवन तक आंदोलनरत रहे हैl उन्होंने आगे कहा कि ग्राम रक्षा दल के नौजवानों को मुख्य रूप से मानदेय एवं स्थायीकरण की मांग प्रमुख हैऔर मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा l उन्होंने बिहार सरकार से मांग को अविलंब पूरा करने का भी आग्रह अनवरत किया जा रहा है, सभी नेतृत्वकर्ताओं से एकजुटता का भी आहवान किया गयाlताकि ग्राम रक्षा दल की जो चिर परिचित मांगे हैं वह पूरा हो सके lकार्यक्रम में मोहन चौधरी, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार पासवान, राकेश कुमार, प्रेमन यादव,संदीप कुमार, किशोर कुमार, दिलीप कुमार, शिव कुमार प्रसाद, देव कुमार प्रसाद, रिंकू देवी, सीमा देवी, रंजू कुमारी, पिंकी देवी, सरस्वती देवी, प्रतिमा कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य उपस्थित थे l

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap