Tranding
Wed, 15 Apr 2026 03:20 AM

इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की एक बैठक नई दिल्ली में हुई समपन्न।

सेराज अहमद कुरैशी

नई दिल्ली।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर

दिल्ली के प्रभारी शकील अहमद के नेतृत्व में इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने एक मीटिंग नई दिल्ली में आयोजित किया गया। दिल्ली के प्रभारी ने मानवाधिकार के विषय पर चर्चा की। और बताया कि लोगों को इसके लिए जागरूक होना होगा। मानवाधिकार वह अधिकार जो मानव को जन्म से प्राप्त होता है।राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी ने सम्मानित पदाधिकारी गण और सम्मानित साथियों को दिल्ली के शानदार और सफल मीटिंग कराने के लिए इंडियन ह्यूमन राइट आर्गेनाईजेशन की तरफ से सभी सम्मानित साथियों को बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत मुबारकबाद दिया। महा सचिव शहाब हुसैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपने संबोधन में बताया कि मानवाधिकार कट्टरता एवं अन्धविश्वासों की बेड़ियों में जकड़े हुए मन को मुक्ति प्रदान करता है और वैज्ञानिक खोज के लिए मार्ग प्रशस्त करता है । मानव अधिकार वे अधिकार हैं जो हमारी प्रकृति या स्वभाव में निहित हैं।सामान्य रूप से मानवाधिकारों को देखा जाए तो मानव जीवन में भोजन पाने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल शोषण, उत्पीड़न पर अंकुश, महिलाओं के लिए घरेलू हिंसा से सुरक्षा, उसके शारीरिक शोषण पर अंकुश, प्रवास का अधिकार, धार्मिक हिंसा से रक्षा आदि को लेकर बहुत सारे कानून बनाए गए हैं जिन्हें मानवाधिकार की श्रेणी में रखा गया है।संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दुनिया भर में 30 बुनियादी मानवाधिकारों को मान्यता प्राप्त है।

सामान्य रूप से मानवाधिकारों को देखा जाए तो मानव जीवन में भोजन पाने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल शोषण, उत्पीड़न पर अंकुश, महिलाओं के लिए घरेलू हिंसा से सुरक्षा, उसके शारीरिक शोषण पर अंकुश, प्रवास का अधिकार, धार्मिक हिंसा से रक्षा आदि को लेकर बहुत सारे कानून बनाए गए हैं जिन्हें मानवाधिकार की श्रेणी में रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दुनिया भर में 30 बुनियादी मानवाधिकारों को मान्यता प्राप्त है।

इस घोषणापत्र में कुल 30 अनुच्छेद हैं, जिनमें उल्लिखित मानवाधिकारों को सामान्य तौर पर नागरिक-राजनीतिक और आर्थिक-सामाजिक-सांस्कृतिक श्रेणियों में बाँटा गया है। इसके अनुच्छेद-3 में व्यक्ति की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के अधिकारों की बात कही गई है जो अन्य सभी अधिकारों के उपभोग के लिये ज़रूरी हैं। अंत मे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम को कराने व सफल बनाने के लिए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अहमद जी व सभी सम्मानित व्यक्ति विशेष के सहयोग से आज की मीटिंग का समापन सफलता पूर्वक हुआ। उपरोक्त मीटिंग मे शाहदरा जिला, दिल्ली से श्री ललित गोयल व उनके सहयोगी श्री उज्जवल, कुमारी काजोल । नार्थ ईस्ट जिला से श्री फैज़ान मलिक जी व उनके सहयोगी श्री असजद हसन, एडवोकेट निखिल भी उपरोक्त मीटिंग का हिस्सा रहे। और कहा कि आप सभी ने अपना कीमती वक़्त संगठन के साथ बिताया, संगठन व उनके सभी अधिकारी आपके इस तरह के समर्थन की अपेक्षा करते है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap