Tranding
Sat, 18 Apr 2026 06:20 PM
अपराध / Jan 18, 2026

श्यामदेउरवां पुलिस द्वारा पैसा लेकर ऑनलाइन गेम (जुआ) खेल कराने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां अभिषेक सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी परतावल मय हमराही क्षेत्र में भ्रमण करते हुये सूचना प्राप्त हुई कि परतावल स्थित बंधन मैरेज हाल में हर्ष पटवा पुत्र दिलीप पटवा, निवासी–नई पटवा टोली, परतावल वार्ड नं. 15, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज एवं दीपांश पटवा पुत्र पवन पटवा, निवासी – छपिया बाजार, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिना अनुमति पैसा लेकर ऑनलाइन गेमिंग (जुआ) का प्रचार-प्रसार कर आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के नवयुवक ऑनलाइन जुआ की ओर आकर्षित हो रहे हैं तथा आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर नायब तहसीलदार कतरारी प्रदुमन सिंह को बुलाया गया। विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत बंधन् मैरेज हाल को सीज किया गया तथा आयोजकों को हिरासत में लेकर अग्रेतर विधिक कार्यवाही करते हुये बंधन् मैरेज हाल, परतावल को सीज किया गया तथा एक चार पहिया वाहन अर्टिगा नं. UP 56 AC 4042 को बरामद किया गया। बरामद/कार्यवाही करने वाली टीम में प्रदुमन सिंह, नायब तहसीलदार कतरारी, अभिषेक सिंह, थानाध्यक्ष, श्यामदेउरवां, उ0नि0 अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी परतावल, उ0नि0 अंकित चौरसिया, थाना श्यामदेउरवां, उ0नि0 अखिलेश यादव, थाना श्यामदेउरवां, का0 विकास यादव, थाना श्यामदेउरवां, का0 सूर्यनाथ चौहान, थाना श्यामदेउरवां तथा का0 सूर्यप्रताप सिंह, थाना श्यामदेउरवां मौजूद रहें।

Karunakar Ram Tripathi
28

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap