Tranding
Mon, 01 Jun 2026 06:17 PM

सरयू नदी के किनारे हुए कटानरोधी कार्यों का जल शक्ति मंत्री ने किया निरीक्षण।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरयू माता का पूजन कर आम जन की कुशलता हेतु की कामना

रिपोर्ट -  मनोज कुमार पाण्डेय 

बलिया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को जिले में सरयू नदी के किनारे हुए कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम महाराजपुर के टीएस बांध नंबर 62 के पास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरयू माता का पूजन अर्चन कर आम जन की कुशलता की प्रार्थना की। उन्होंने बाढ़ खंड के अभियंताओं को निर्देश दिया कि बंधा पर हमेशा निगरानी रखें। किसी हाल में आवादी प्रभावित नहीं चाहिए। 

घाघरा नदी की कटानऔर बाढ़ से पीड़ित लोगों की सूधी लेने के लिए जल शक्ति मंत्री सहतवार क्षेत्र के महाराजपुर टीएस बंधा नंबर 60- 61 पर पहुंचे। उन्होंने बंधे पर बने ठोकरों का भी निरीक्षण किया। कहा कि अभियंता 24 घंटा भ्रमणशील रहकर निगरानी रखें। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह , पूर्व मंत्री आनंदस्वरुप शुक्ला,पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव सहित बाढ़ विभाग के अभियंता मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap