मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव,भंडारे के साथ सम्पन्न
धनंजय कुमार शर्मा
बेल्थरारोड, बलिया। उत्तर प्रदेश
कस्बे के चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थित मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के परिसर में हर साल की भांति इस साल भी पवनसुत सेवा समिति द्वारा श्री हनुमान जी का दो दिवसीय भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम,पवनपुत्र श्री हनुमान जी की अध्यक्षता एवं गुलाबचंद मुनीब जी के संरक्षण में पवन सुत सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बताते चले कि 15 मई शुक्रवार को सुबह 9 बजे से पंडित अवधेश तिवारी सोनबरसा द्वारा यजमान गणेश प्रसाद गुप्ता के हाथों विधिवत श्री हनुमान जी की पूजा,हवन व आरती के बाद श्री हनुमान चालीसा का अखंड पाठ 10.35 से प्रारंभ होकर 16 मई शनिवार को सुबह 10.35 पर समाप्त हुआ। उसके बाद हरिकेश/हरिचल भूआरी की मानस कमेटी द्वारा भजन, कीर्तन चला, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। तत्पश्चात दोपहर एक बजे से श्री हनुमान जी का पूजा, हवन, आरती,पूर्णाहुति हुआ और शाम 7 बजे से विशाल भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जो देर रात तक चला।जिससे कस्बे सहित क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य का भागी बने।
इस दौरान सभासद निलेश(दीपू) द्वारा समिति के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ताओं को गमछा तथा जयश्रीराम पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं समिति के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश कुमार गुप्ता(ड्राफ्टमैन) ने भंडारे में पधारे पूर्व चेयरमैन एवं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया,पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार मधु,पूर्व चेयरमैन डॉ हरिप्रकाश,एसडीओ बिल्थरारोड, थाना प्रभारी उभांव दिनेश चंद पाठक, बिल्थरारोड जे ई, प्रवीण चौबे, धर्मेंद्र सोनी,जिला कार्यवाह सतीश जी,पप्पू गुप्ता, प्रशांत कुमार (मंटू),सुनील कुमार (टिंकू),मोहन मद्धेशिया,नथुनी प्रसाद, डॉक्टर संजय गुप्ता,अमित कुमार सिंह,कतवारू मौर्य मौर्या (कम्प्यूटर),बबलू (ग्रीन पलाई),पवन वर्मा,राजेश वर्मा,संजय वरनवाल आदि को जयश्रीराम पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस पुण्य कार्यक्रम में तन,मन,धन से जिम्मेदारी पूर्वक निरंतर अपनी सेवादान देने वाले श्रद्धालु भक्तों में समिति के कर्मठ कार्यकर्ता गणेश प्रसाद गुप्ता,योगेंद्र मास्टर, दुर्गेश शर्मा, हेमंत शुक्ला,संजय श्रीवास्तव,शैलेश कुमार वर्मा,संतोष (राइस पनीर)जयराम गुप्ता( मंत्री), मनोज वर्मा, जयप्रकाश वैद्य,रामउग्रह शर्मा, देवांश( छोटू) सतीश सभासद,राजेश वर्मा, बैजनाथ गुप्ता, वीरेंद्र (पप्पू) सहित पवन सुत समिति के अन्य सभी सदस्य एवं कार्यकर्ताओं का श्रम सहयोग सराहनीय रहा।
अंत में समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश कुमार गुप्ता (ड्राफ्टमैन) ने इस शुभ अवसर पर पधारे सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।