Tranding
Fri, 12 Jun 2026 01:11 AM

आधी रात को पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार:

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश शनिवार रविवार की आधी रात को जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कुछ ऐसा हुआ कि युवकों में भगदड़ मच गई । पुलिस को देखते ही युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर लिया। गोमती नगर विस्तार थाना इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के अनुसार सूचना मिली कि कुछ युवक जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुड़दंग मचा रहे हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि करीब 8से 10 युवक कार पर केक काटकर जन्मदिन मना रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही सभी भाग खड़े हुए। पुलिस ने युवकों का पीछा किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे अपने मित्र का जन्मदिन मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस कार को भी देखा जहां पर वे केक काट रहे थे । पूरी घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने सभी युवकों को इस हिदायत के साथ छोड़ दिया कि भविष्य में वे ऐसा न करें अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap