Tranding
Mon, 18 May 2026 10:49 AM
अपराध / May 17, 2026

बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने की घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग,फैली दहशत,खोखा,पीलेट मिला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय मनवापुल थाना क्षेत्र के गुरुवलिया गांव में सुबह करीब 5:30 बजे उस समय अफ़रातफरी मच गई,जब एक बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने एक घर पर ताबातोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल समा गया।पीड़ित लव कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि घटना के समय वह घर में सो रहे थे,अचानक गोली चलने कीआवाज सुनकर बाहर निकले तो आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक लगातार फायरिंग करते हुए फरार हो गए।लव कुमार मिश्रा ने आगे बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है,वह हमलावरों को पहचानते भी नहीं है,उन्हें यह भी जानकारी नहीं है कि बदमाश कहां से आए थे। घटना के सूचना मिलते ही मनवापुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी मौके से पुलिस ने खोखा और पीलेट बरामद किया है। इसकी पुष्टि करते हुए यातायात डीएसपी, अतुनदत्ता ने संवाददाता को बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap