Tranding
Mon, 18 May 2026 10:48 AM
शिक्षा / May 17, 2026

शिक्षा क्रांति की प्रथम काउंसलिंग हिमालयान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लखनऊ में सकुशल संपन्न।

लखनऊ में सम्मानित किये गए गोरखपुर शहर की शान डॉ. एहसान अहमद व डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य, सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य, गवर्नमेंट अप्रूव्ड करियर काउंसलर व एम. ए. एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एहसान अहमद और सनराईज़ कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर, एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक, सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (SEWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एस. एस. जी. एजुकेशन के उत्तर प्रदेश प्रभारी व अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी को हिमालयान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लखनऊ में पूरे देश में चल रही है शिक्षा क्रांति की मूहिम को नया आयाम देने के लिए हायर एजुकेशन के क्षेत्र में जीरो कॉलेज कैंपस पर गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्तकीम बेसर साहब की रहनुमाई में कैंपस की तरफ से सम्मानित किया गया। हम लोग अपना यह सम्मान उन सभी होनहार बच्चों के सुपुर्द करता हूं जिन्होंने मेरे इस मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर बहुत ही अहम भूमिका निभाई।

  स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन की तरफ से पूरे देश में चल रही है शिक्षा एजुकेशन क्रांति को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्तकीम बेसर साहब ने जो बेड़ा उठाया है वह बहुत ही काबिले तारीफ है। एस. एस. जी. एजुकेशन क्रांति की प्रथम काउंसलिंग  हिमालयान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लखनऊ में सकुशल संपन्न हुई। जिसमें कैंपस की तरफ से पूरे देश के एसोसिएट और कोऑर्डिनेटर को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के बच्चों ने काउंसलिंग प्रोग्राम में शिरकत की उसी दिन सभी बच्चों को जीरो कॉलेज कैम्पस में प्रवेश के लिए कॉलेज के नाम से अलॉटमेंट लेटर दे दिया गया। इस अवसर पर सेवा फाउंडेशन गोरखपुर की तरफ संस्था के अध्यक्ष मुस्तकीम बेसर, वाइस चेयरमैन पूजा गौतम, मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कोहली, वरिष्ठ पदाधिकारी शाकिर वफ़ा को डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्र अवार्ड से सम्मानित किया गया। काउंसलिंग प्रोग्राम में अभिभावकों के साथ-साथ बच्चे एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap