Tranding
Sat, 28 Feb 2026 12:51 PM

12 वर्षीय छात्र का फिरौती हेतु अपहरण,10 लाख नहीं मिलने पर छात्र की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

अपराधियों ने एक छात्र का फिरौती के लिएअपहरण कर, 10 लाख की राशि नहीं मिलने पर छात्र की हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।इस वारदात कोअंजाम देकरअपराधी खराब हो गए हैं

एक घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में दशरथ का माहौल हो गया है,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।रामनगर पुलिस ने शव को बागहा अनुमंडलीये अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान इम्तियाज नामक 12 वर्षीय लड़के के रूप में की गई है। मृतक के परिजन ने संवाददाता को बताया कि मृतक का अपहरण फिरौती के लिए किया गया है,फिरौती की राशि समय पर नहीं देने पर उसकी हत्या का उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।फिरौती की राशि नहीं मिलने पर अपराधियों ने इम्तियाज को चाकू से गोद-गोद कर मौत के घाट उतार दिया,शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। संवाददाता को पता चला है कि मृतक अपने स्कूल से टीसी निकालने के लिए विद्यालय गया था,वहीं से उसकाअपहरण फिरौती के लिए कर लिया गया,यह घटना 12 अप्रैल को बताई गई है।

मृतक की मां और परिजनों ने आवेदन देखकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके लड़के का अपहरण फिरौती के लिए कर लिया गया है, तभी पुलिस मृतक के खोज में लगी थी,मगर शव के रूप में रेलवे ट्रैक के पास मिला। पुलिस आगे के कार्रवाई में जुड़ गई है।

India khabar
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap