सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, विजय बहादुर यादव को पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित
करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस कार्यालय महराजगंज में गुरुवार को आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह के दौरान अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मी मु0आ0 विजय बहादुर यादव (पीएनओ- 850570281) को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उनके सेवा काल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके योगदान के लिए विभाग सदैव आभारी रहेगा।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।