Tranding
Sun, 21 Jun 2026 01:24 PM

महराजगंज पुलिस ने 105 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए, 3 माह में 307 फोन किए रिकवर

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों की सहायता से 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पिछले तीन माह के दौरान जनपद पुलिस ने कुल 307 मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को वापस किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने महराजगंज पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

Karunakar Ram Tripathi
3

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap