Tranding
Wed, 15 Apr 2026 10:17 AM

मुख्यमंत्री ने किया रोहिन बैराज, 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उ. प्र.

आज वासंतिक नवरात्रि के शुभ अवसर पर जनपद महराजगंज में रोहिन बैराज के लोकार्पण एवं ₹654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने किया।

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक/टैबलेट/चाबी/आयुष्मान कार्ड/पोषण पोटली/पग मशीन/खेल प्रोत्साहन सामग्री, किट के वितरण के साथ ही चिकित्सकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किए।

परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश अब नई ऊंचाईया छू रहा है। पिछले दस वर्षों में भारत दुनिया कि पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। दो वर्ष के अंदर तीसरी अर्थ व्यवस्था बन जायेगा। उन्होंने कहा कि महराजगंज अब पिछड़ा जिला नहीं है। 

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, नवतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap