Tranding
Thu, 30 Apr 2026 06:32 AM

फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाली युवती पर कार्यवाही

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूट्यूबर अजीजा शेख पुत्री मुख्तार अहमद शेख, निवासी लक्ष्मीपुर खास, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज (वर्तमान पता– आजाद नगर, नगर पालिका परिषद महराजगंज) द्वारा बिना किसी सरकारी पद पर नियुक्त हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक की वर्दी धारण कर सोशल मीडिया पर भोजपुरी गीत के साथ वीडियो अपलोड किया गया।

इस कृत्य से आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई तथा पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

इस संबंध में मुख्य आरक्षी अजय कुमार पाण्डेय की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली महराजगंज में मु0अ0सं0 218/2026 धारा 204 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap