महराजगंज पुलिस विभाग में तबादले, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक इधर-उधर किए गए
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
जनपद महराजगंज में पुलिस विभाग के अंतर्गत प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
सूची के मुताबिक निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक भिटौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक धनंजय कुमार राय को अतिरिक्त थाना कोठीभार से स्थानांतरित कर अतिरिक्त थाना भिटौली भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक मदनमोहन मिश्रा को थाना भिटौली से थाना निचलौल का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अखिलेश वर्मा को थाना निचलौल से स्थानांतरित कर थाना कोठीभार का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा किए गए इन तबादलों को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।