Tranding
Tue, 02 Jun 2026 02:21 AM

थाना मनियर पुलिस ने थाना परिसर में रील बनाने वाले दो युवकों के विरूद्ध की निरोधात्मक कार्यवाही

धनंजय शर्मा

बलिया। थाना मनियर पुलिस ने थाना परिसर में रील बनाकर वीडियो वायरल करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की।

पुलिस बयान के अनुसार थाना मनियर परिसर के अन्दर दो युवकों द्वारा रील बनाकर सोसल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया गया। वायरल वीडियों के सम्बन्ध में दोनो युवकों अर्जुन राजभर पुत्र अनिल राजभर निवासी विशुनपुरा थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष , बबलू राजभर पुत्र सुभाष राजभर निवासी विशुनपुरा थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष उपरोक्त दोनो मिलकर थाना परिसर में रील बनाकर सोसल मिडिया पर वायरल किया गया। जिससे समाचार चैनलों / मीडिया न्यूज चलाया गया । जिसके उपरान्त उपरोक्त दोनो लड़कों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 170,126,135 बीएनएसएस के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

निरोधात्मक कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम, उ0नि0 रामकेर यादव, हे0का0 जितेन्द्र यादव,का0 रितेश कुमार पाण्डेय,

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap