Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:43 AM

मधुबलिया गौ सदन का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

थाना निचलौल क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मधुबलिया गौ सदन का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौ सदन में गौवंश की देखभाल, साफ-सफाई, चारे-पानी की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गौ सदन को पूरी तरह स्वच्छ, व्यवस्थित एवं गौवंश के अनुकूल वातावरण में रखा जाए। साथ ही यह भी कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद के सभी गौ सदनों को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित करने एवं गौवंश की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
3

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap