Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:46 AM

डीएम व एसपी ने सिसवा बाजार में किया फ्लैग मार्च, कानून व्यवस्था को लेकर किया आश्वस्त

दोनों अधिकारियों ने एसडीएम, सीओ व पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा मुहर्रम के दृष्टिगत मुहर्रम त्योहार को सकुशल व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत कस्बा सिसवा बाजार में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया और फ्लैग मार्च किया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपराह्न में सिसवा बाजार के स्टेट चौराहा पहुंचे और उपजिलाधिकारी निचलौल व सीओ निचलौल से जमीनी हालात का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने अवगत कराया कि स्थिति शांतिपूर्ण है और जुलूस सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शासन के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित कराया जा रहा है।कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार।नहीं प्राप्त हुआ है।

हालात की जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्टेट चौराहा से गोपालनगर चौराहा तक एसडीएम व सीओ सहित पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन को कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।

जिलाधिकारी ने एसडीएम व सीओ को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्देशों के अनुपालन में कहीं भी ढिलाई न होने दें। सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सतर्क व सक्रिय रखें। पुलिस अधिकारियों कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने का निर्देश दिया। मुहर्रम जुलूस के तय मार्गों और ताजियों की ऊंचाई को लेकर दिए गए निर्देशों का अनुपालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया व संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखने और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया।

जनपद के सभी तहसीलों में मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हुआ। सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस की टीम प्रमुख स्थलों पर सक्रिय रही।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap