Tranding
Tue, 31 Mar 2026 10:44 PM

गया प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

 रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

सूबे के सभी प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में वार्षिक कैलेंडर के तहत अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी के मद्देनजर आज जिले के विभिन्न विद्यालयों में इसका आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों के विद्यालय में प्रवेश से लेकर प्रगति तक की थीम पर आधारित था। इसी कड़ी में जिले के डोभी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बहेराडीह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी के द्वारा कक्षा एक से 8 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के उत्तीर्ण बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी ने अभिभावकों को बतायी कि वे अपने बच्चों को ससमय विद्यालय भेजें तथा जिन बच्चों का उम्र 6 वर्ष हो गया है, उनका नामांकन अवश्य कराएं।उन्होंने यह भी बतायी कि 1 अप्रैल 2026 से विद्यालय में नामांकन प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों में रागीबुल हसनैन,नीरज कुमार ,धीरू कुमार,सुषमा देवी के अलावा अभिभावक कुलेश्वरी देवी, कलावती देवी, बबिता देवी,रीना देवी, मालती देवी,दीपक यादव, दिनेश यादव आदि सैकड़ो अभिभावक मौजूद थे।इस अवसर पर विद्यालय में आए अभिभावकों को छात्रों द्वारा फूल छिड़ककर स्वागत भी किया गया। इधर, जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत चरवाहा प्राथमिक विद्यालय दरबार में भी प्रधान शिक्षक विवेक कुमार के मौजूदगी में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां छात्रों के बीच मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उन्हें साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया। इस अवसर पर मौजूद अन्य शिक्षकों में कुमारी नेहा शाह, रीवा फिरोज ,जितेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap