भारत के बुनियाद पर मड़राते खतरे को लेकर सामाजिक न्याय विषय पर प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।जिले के बांकेबाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हॉल में गुरुवार को भारत के बुनियाद पर मंडराते खतरे पर सामाजिक न्याय विषयक प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक प्रो. लक्ष्मण यादव उपस्थित हुए वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, मखदुमपुर विधायक सतीश दास सहित कई नेतागण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशरफ अली खान एवं संचालन संगठन जिला टिकारी के प्रधान महासचिव राजद के अजय दांगी ने किया। वंचित वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित एकदिवसीय विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रखर सामाजिक चिंतक डॉ. प्रो. लक्ष्मण यादव ने कहा कि हम सभी वंचित वर्ग के लोगों को सबसे पहले भारत लेनिन जगदेव प्रसाद एवं डॉ भीम राव अंबेडकर के सपनों के भारत को बनाना चाहते हैं तो लोग को हाथ में किताब लेनी होगी। उनके विचारों का अध्ययन करना होगा। हमें इतिहास को पढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब तक हम अपने इतिहास को नहीं पढ़ेंगे तब तक अपने आने वाले पीढ़ी के बारे में कुछ अलग नहीं कर सकते हैं।इसके लिए जरूरत है हमें गांव गांव जाकर लोगों को कलम और किताब बांटने की, ताकि आने वाले पीढ़ी तथा उनके भविष्य को सुरक्षित रख सके। आज जिस लड़ाई को लेकर मैं निकला हूं यह कोई आम लड़ाई नहीं है बल्कि यह लड़ाई आने वाले पीढ़ियों की लड़ाई लड़ी जा रही हैं।
वहीं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि आज लड़ाई संविधान बचाने की है। इस लड़ाई में अगर हम लोग अभी नहीं जागे तो आने वाले पीढ़ी के लिए नुकसानदायक होगा। एक तरफ मनुस्मृति की संविधान को भाजपा और आरएसएस के लोग लागू करना चाहते हैं तो दूसरी तरफ हम लोग जन-जन तक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को कैसे बचाया जाए इसके लिए प्रयासरत है।उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में हम लोग को एकजुट होकर व सजग होकर संविधान को मुस्तैदी के साथ बचाना है।वही मखदुमपुर विधायक सतीश दास ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर हम लोग तेजस्वी यादव के सरकार को नहीं बना पाते हैं तो जिस प्रकार के केंद्र की सरकार आज वक्फ बिल लागू कर मुसलमान के साथ धोखा व छलावा करने का काम कर रही है उसी प्रकार हम सभी बहुजनों के साथ करेगी और आरक्षण को समाप्त करने का काम यह इन लोग करेंगे। कार्यक्रम को पूर्व एसडीओ किशोरी चौधरी ,राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, बांके बाजार प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद यादव ,इमामगंज प्रहलाद प्रसाद, डुमरिया साजिद अहमद ,बागी वसीम, अकरम खान, प्रखंड प्रमुख अबिता कुमारी, अस्मिता कुमारी अनुश्री रविंद्र यादव, बिंदु यादव, रघुनाथ यादव, शिवनंदन प्रसाद सिंह, शिव शंकर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।