Tranding
Sat, 28 Feb 2026 11:27 AM

श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में मनाई गई पूर्व राष्ट्रपति स्व० ज्ञानी जैल सिंह की 31वीं पुण्यतिथि।

पूर्व राष्ट्रपति की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों लोग हुए शामिल।

धनंजय शर्मा 

बिल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

तहसील क्षेत्र के विश्वकर्मा सेवा समिति के तत्वावधान में आज 25.12.2025 दिन बृहस्पतिवार को स्थानीय कृषि मंडी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विश्वकर्मा समाज के कुल गौरव भारत के सातवें पूर्व राष्ट्रपति स्व०ज्ञानी जैल सिंह की 31वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।

अपने समाज के सर्वोच्च पद पर आसीन रहे स्व0 ज्ञानी जैल सिंह जी की पुण्यतिथि पर विश्वकर्मा समाज का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें विश्वकर्मा समाज से जुड़े पदाधिकारी गण एवं पत्रकार बन्धु को जय श्री विश्वकर्मा महाराज पट्ट देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजन, आरती एवं स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह जी के तैल चित्र पर श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा के साथ अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण के साथ हुई। 

 आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समाज के सभी लोगों ने स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि समर्पित किया । समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा ने स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए विश्वकर्मा समाज से आपस में भाई चारे के साथ समाज में आपसी सद्भाव ,सहयोग की भावना तथा एक जुटता के साथ एक दूसरे से मिल जुल कर कार्य करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र सहित अन्य तहसीलों से पधारे विश्वकर्मा समाज के लोगों को फूलों का माला पहनाकर कर सम्मानित किया गया।

 आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज में किसी भी प्रकार से घटना दुर्घटना होने पर समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा द्वारा "विश्वकर्मा समाज सहायता (समिति) कोष की स्थापना का प्रस्ताव के साथ कार्यालय,समाज,संगठन पर भी विचार विमर्श किया गया। मंदिर निर्माण से संबंधित कोष हेतु गोलक की व्यवस्था के साथ मंदिर निर्माण से संबंधित साफ सफाई लाइट हेतु जनरेटर की व्यवस्था आदि पर विशेष चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा द्वारा आय- व्यय विवरण का भी विवरण प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में कार्यकारणी का विस्तार करते हुए प्रबंधक रामउग्रह शर्मा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, उपमहामंत्र संतोष शर्मा, सचिव रमेश चंद शर्मा, सूचना मंत्री शेषनाथ शर्मा,भागवत शर्मा,डॉक्टर रामू शर्मा, वरिष्ठ सदस्य नींबू लाल शर्मा,आय व्यय निरीक्षक मिथिलेश शर्मा,मीडिया प्रभारी पत्रकार घनश्याम शर्मा,पत्रकार धनंजय शर्मा ,आदि को समिति में शामिल किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा समाज परिवार के दो युवा वर्ग गोपाल शर्मा व किशन शर्मा की असामयिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।साथ ही अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी)स्व0 छेदी लाल विश्वकर्मा के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि समर्पित किया गया  

पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह जी के पुण्य तिथि पर समिति द्वारा गरीब असहाय को माला पहनाकर मिष्ठान, कम्बल देकर सम्मानित किया गया। 

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यासागर शर्मा,सुरेश शर्मा,बृजेश शर्मा,रामाश्रय विश्वकर्मा,कमल कुमार शर्मा,शिवशंकर शर्मा प्रबंधक,घनश्याम शर्मा डाक बंगला,भुवनेश्वर शर्मा,गुलाब चन्द शर्मा,जयराम शर्मा ,घनश्याम शर्मा ससना, नन्दलाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा तेंदुआ पटनारी ,संतोष शर्मा पुजारी,महात्म शर्मा,पवन शर्मा,बबलू शर्मा त्रिमुहानी,,दीनानाथ शर्मा,भुवनेश्वर शर्मा,नन्दलाल शर्मा, सुरेश शर्मा,केशव शर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

 अंत में विश्वकर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाज के विश्वकर्मा बंधुओं का उनके आगमन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
26

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap