Tranding
Fri, 15 May 2026 03:11 PM

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को धरातल पर लागू करने में आ रही कठिनाइयों व इसके समाधान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशनल प्लैनिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन नई दिल्ली के तत्वाधान में जिले के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में-नई शिक्षा नीति 2020 को धरातल पर लागू करने में आ रही कठिनाइयों एवं इसके समाधान विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन सत्र का आयोजन कुलपति प्रो. एस.पी. शाही की अध्यक्षता में किया गया । इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एड्यूकेशनल प्लैनिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन' (NIPEA), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं वित्त पोषित किया गया है। संगोष्ठी का औपचारिक उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो दीपक कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं संगोष्ठी की आयोजन सचिव डॉ0 चांदनी रोशन ने विषय से परिचित कराया।

आज इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) डायरेक्टर, प्लैनिंग एंड डेवलपमेंट, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एड्यूकेशनल प्लैनिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (NIEPA), नई दिल्ली के प्रो कुमार सुरेश और विशिष्ट वक्ता के रूप में सामाजिक विकास परिषद, (CSD) नई दिल्ली के पूर्व निदेशक एवं प्रोफेसर अशोक पंकज

मौजूद रहे। 

अपने वक्तव्य के दौरान मुख्य वक्ता प्रो. कुमार सुरेश ने कहा कि बिहार में उनकी संस्था द्वारा वित्त पोषित पहली बार किसी दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को धरातल पर लागू करने में आ रही कठिनाइयों एवं इसके समाधानों पर अकादमिक विमर्श करना है। 

संगोष्ठी के दूसरे सत्र में पूर्णाधिवेशन सत्र का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रो बीरेंद्र कुमार सिंह, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर ने किया। इसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की प्रो मनीषा त्रिपाठी पाण्डेय एवं दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के प्रो प्रवीण कुमार ने विषय पर अपने शोध-पत्रों के माध्यम से गहन विचार विमर्श प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मगध विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो प्रमोद कुमार चौधरी एवं मानविकी संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो निभा सिंह भी मंच पर उपस्थित रही।धन्यवाद ज्ञापन डॉ किशोर कुमार एवं श्री राहुल सिंह ने की । वहीं मंच का संचालन डॉ अनन्या स्वराज ने किया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्रो मुकेश कुमार, डॉ प्रियम शर्मा, डॉ वंदना कुमारी, डॉ कविता कुमारी, डॉ अनन्या स्वराज, राहुल सिंह, डॉ प्रीति चंदन, डॉ कुमारी रती, डॉ रघुवंश सिन्हा,डॉ अमरेंद्र कुमार आनंद एवं अन्य विभागों के शिक्षक, शोधार्थी कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap