डॉ हरीराम चौधरी इण्टर कॉलेज मदरहा 2025-26 मे सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया गया।
डॉ बेचन प्रसाद यादव
संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
सन्त कबीर नगर के मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के मदरहा के डा हरीराम इंटर कॉलेज के कक्षा एक से लेकर 8 तक के छात्रों को स्कूल टॉप करने वाले गरीब छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। यह आयोजन जनपद के दूर-दराज के पिछड़े क्षेत्रों की शैक्षिक प्रगति के लिए विद्यालय प्रबंधन संपर्क के सहयोग से किया गया।विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था की ओर से कक्षा एक से आठ उत्तीर्ण कर कक्षा 9 में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
साइकिल वितरण समारोह में विद्यालय के प्रबंधक डॉ चन्द्रशेखर चौधरी, संचालक डॉ विजय चौधरी, सहसंचालक नरसिंह चौधरी, प्रधानाचार्य रत्नेश गौतम
को अपनी तकनीक पर ध्यान देकर अपने विकास की गति को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधक डा चन्द्रशेखर चौधरी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिन बच्चे ने विधालय टाप किया
विद्यार्थी दुर्गेश चौहान ने 93% आकाश यादव 89%
शिवांगी वर्मा 88% अंक प्राप्त किए बच्चे अपने उज्जवल भविष्य की ओर कदम अवश्य बढ़ाएं। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक डा चन्द्रशेखर चौधरी ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में वा डा हरीराम इंटर कॉलेज संपर्क के सौजन्य से नाम मात्र के शुल्क पर शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए गत कई वर्षों से कार्य किया जा रहा है। जिससे बालिका शिक्षा का प्रतिशत कई गुना बढ़ गया है।
इस अवसर पर
विद्यालय के प्रबंधक डॉ चन्द्रशेखर चौधरी, संचालक डॉ विजय चौधरी,सहसंचालक नरसिंह चौधरी, प्रधानाचार्य रत्नेश गौतम और सहायक अध्यापक शशिप्रकाश,गुरुप्रीत, मनोज कुमार, सुनील कुमार, मुन्नालाल, दिलीप सिंह, विष्णुकांत अन्य सभी अध्यापक और बच्चे उपस्थित रहे