Tranding
Tue, 31 Mar 2026 10:45 PM
राजनीति / Mar 30, 2026

घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होना प्रवासियों का घर लौटना,हॉस्टल,मकान खाली होना खेदजनक:- सुरैया सहाब

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

गैस की कालाबाजारी,महंगे दामों पर गैस का मिलना, घरेलू गैस काआसानी से नहीं मिलना ही प्रवासी मजदूर को देश के विभिन्न राज्यों से अपने घर लौटना,हॉस्टल किराए के घर में रहने वाले छात्र-छात्राएंअब हॉस्टल, किराए का मकान को छोड़करअपने घरों को लौट रहे हैं,इसका मुख्य कारण है कि घरेलू गैस कीआपूर्ति नहीं हो रही है,साथ ही कमर्शियल गैस कीआपूर्ति होटल,ढाबा रेस्टोरेंट में नही होने से होटल में खाने के सामानों की महंगाई बढ़ गई है,जो किराए के मकान में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए असहनीय है,क्योंकि अब मजबूरी बन गई है,खाना ही जीवन के एनर्जी का स्रोत है,

होटलों में खाने के दामों में अधिक बढ़ोतरी होने के कारण छात्र-छात्राएं सक्षम नहीं हो पा रही है,अब वह भीअपने-अपने घरों को लौट रही है,अपने अपने जिलों से बाहर जाकर प्रवासी मजदूरों का भी यही हाल है,गैस की आपूर्ति नहीं होने के कारण होटल में खाने का सामान बहुत महंगा बिक रहा है, जिससे वह सभीअपनेअपने घरों को लौट रहे हैं। सरकार का झूठाआश्वासन कि गैस की कमी नहीं है,यह लोगों को परेशान कर रही है,घरेलू गैस का नंबर लगाना भी एक कठिन समस्या बन गई है,गैस एजेंसीयों के व्यवस्थापक, संचालक कई तरह के बहाना बनाकर नंबर नहीं लग पा रहे हैं,जिनका नंबर भी लग जा रहा है,ओटीपी भी मिल जा रहा है,उनको भी गैस की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है,जिलाआपूर्ति पदाधिकारी/ जिला प्रशासन केवल सोशल मीडिया पर गलत खबर का प्रचार प्रसार कर रही है,कहीं भी छापेमारी नहीं की जा रही है,कहीं भी किसी भी गैस गोदाम में स्टॉक पंजी,वितरण पंजी का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है,केवल झूठी अफवाह वाली खबर प्रसारित की जा रही है। संवाददाता ने समाचार संकलन करने के क्रम में कई घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अपनी मजबूरी को बताते हुएआग्रह किया किआप अपने प्रिंट मीडिया/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से इस जिला मे गैस आपूर्ति में हो रही कठिनाइयों का विस्तृत रूप से समाचार प्रकाशित करने का पूरजोरअपील किया, क्योंकि जिला प्रशासन / जिलाआपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा गैसआपूर्ति,वितरण, छापेमारी का भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है,गैस उपभोक्ताओं को झूठी तसल्ली दिया जा रहा है।

घरेलू गैस उपभोक्ताओं में

छात्र,छात्राओं ने संवाददाता को बताया कि पढ़ाई बहुत जरूरी है,मगर इसके साथ ही पेट कीआग भी बुझाना आवश्यक है,इसके लिए घरेलू गैस के आपूर्ति हम लोगों को नहीं हो पा रही है, जिससे हॉस्टल और किराए के मकान में रहने वाले सभी छात्र,छात्राएंअपने-अपने घरों को लौट रहे हैं।हॉस्पिटल, आंगनबाड़ी केंद्र,होटल,ढाबों रेस्टोरेंटअन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में गैस की आपूर्ति नहीं होने के कारण बहुत सारी कठिनाइयां सामने आ रही हैं,कई बंद हो गए हैं, बहुत बंद होने की कगार पर पहुंचने की नौबतआ गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap