कठपुतली नगर में भाजपा की रथ यात्रा का किया स्वागत।
-पठनीय सामग्री का वितरण कर आमजन को किया जागरूक।
वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर. राजस्थान।
राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों/जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही एलईडी रथ यात्रा यहां ज्योति नगर स्थित कठपुतली नगर कच्ची बस्ती में पहुंची, जहां विकास समित के अध्यक्ष एवं भाजपा कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.ओपी टांक, मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा गजानंद खींची, पार्षद प्रत्याशी हेमराज खींची, विकास समिति उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा गोविंद खोड़ा आदि ने अभिनंदन किया।
इसी के साथ मालवीय नगर विधानसभा के वार्ड 147 में विकास रथ यात्रा का शुभारंभ कर जनकल्याणकारी योजनाओं की आमजन को जानकारी दी गई। वहीं यात्रा वार्ड संयोजक अरुण गोगलिया, हनुमान चंदेल, भवानी सिंह खटीक एवं बबली गुजराती ने सरकारी योजनाओं संबंधी पठनीय सामग्री के जरिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर कानाराम खटीक, राजू कुमार, श्रवण भाट, पंकज कुमार, हीरालाल भाट, रोशन कालोशिया, नीरज कुमार, राहुल पंवार, हंसराज, प्रशांत कुमार, आयुष, राजकुमार, जयराज साहू, अखिल कुमार, अशोक भाट, उमा मंडल, विशाल कुमार, नरेंद्र चावरिया सहित कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।