पुलिस ने साइबर ठगी की सम्पूर्ण धनराशि होल्ड कराते हुए 38,970/- रुपये पीड़िता के खाते में कराए वापस।
धनंजय कुमार शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
जनपद पुलिस के अनुसार आवेदिका अनीशा पुत्री मदन राजभर निवासी ग्राम बड़ी बाजार मनियर थाना मनियर जनपद बलिया के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को मनियर आंगनबाड़ी कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए कहा गया कि आपकी पुत्री के जन्म पर सरकार द्वारा 6,000/- रुपये की सहायता धनराशि प्रदान की जा रही है। योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अभियुक्त द्वारा आवेदिका के मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी की जानकारी प्राप्त कर ली गई तथा झांसे में लेकर चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 38,970/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई।
उक्त संदर्भ में थाना मनियर पुलिस द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल त्वरित कार्रवाई के क्रम में साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंकिंग संस्थाओं एवं तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर धोखाधड़ी की गई सम्पूर्ण धनराशि 38,970/- रुपये को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उक्त सम्पूर्ण धनराशि आवेदिका अनीशा के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मनियर स्थित खाते में वापस कराई गई।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदिका ने बलिया पुलिस एवं थाना मनियर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सराहना की।
पुलिस टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, थाना मनियर जनपद बलिया
2.उ0नि0 सुधीर चौहान, प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क थाना मनियर
3.कांस्टेबल अक्षय शुक्ला थाना मनियर जनपद बलिया
4.कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार प्रजापति।