Tranding
Sat, 06 Jun 2026 02:52 AM

योग भारती के तत्वावधान में विश्व योग दिवस के अवसर परआयोजित चार दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का हुआ शुभारंभ।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहारह

 यो योग भारती के तत्वाधान में विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ नजरबाग पार्क में विशिष्ट अतिथि नवोदय ठाकुर सचिव जिला प्राथमिक शिक्षक संघ विजय कश्यप संरक्षक योग भारती योग प्रशिक्षक जगदेव प्रसाद और सरिता गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर अतिथि महोदय ने कहां के योग संपूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी है वर्तमान समय में घर घर से बीमारी भगाने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना अति आवश्यक बन गया है वही विजय कश्यप ने कहा कि योग एक विज्ञान है योग से नकारात्मक वृत्तियों का निरोध होता है,जिससे व्यक्ति शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति को प्राप्त कर लेता है। योग प्रशिक्षक,जगदेव प्रसाद ने कहा कि नियमित रूप से विधिपूर्वक समयबद्धता के साथ एकाग्र चित्त होकर योगाभ्यास करने से शीघ्र आरोग्य लाभ मिलता है। योग से तन स्वस्थ,मन पवित्र,चित्त स्थिर शांत एवं निर्मल हो जाता है,जिससे जीवन संतुष्ट होकर आनंदमय सुखमय बन जाता है। योग शिक्षिका,सरिता गुप्ता ने कहा की वर्तमान समय में मानसिक रोग,अशांति,डिप्रेशन एवं तनाव से मुक्ति और जिंदगी को खुशनुमा, आनंदमय,सकारात्मक बनाने के लिए योग औरअध्यात्म को अपनी दिनचर्या में अवश्यशामिल करें।योग शिविर में योग प्रशिक्षक,जगदेव प्रसाद ने सामान्य योग अभ्यासक्रम प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास योग साधकों को कराया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
188

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap