Tranding
Wed, 13 May 2026 09:39 AM

एसपी महराजगंज का औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों के निस्तारण व अनुशासन पर सख्त निर्देश

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं व सेलों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यालयी कामकाज, अभिलेखों के रख-रखाव और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया गया।

एसपी ने सभी शाखा प्रभारियों को लंबित पत्रावलियों का तत्काल निस्तारण करने तथा रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और पुलिस कर्मियों को पूर्ण अनुशासन में कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

जनसुनवाई मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
32

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap