Tranding
Fri, 05 Jun 2026 10:44 PM
धार्मिक / Feb 12, 2023

सुब्हानिया मस्जिद में तुर्की व सीरिया के भूकंप पीड़ितों के लिए हुई ख़ुसूसी दुआ।

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

 तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से हर तरफ़ तबाही का मंज़र नज़र आ रहा है। पीड़ितों के लिए दुआओं का दौर जारी है। भूकंप से आई भारी तबाही के बाद भारत सरकार ने जहां मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तो वहीं गोरखपुर के नमाज़ियों ने तुर्की व सीरिया के हालात ठीक होने और भूकंप से मुतास्सिर लोगों की सलामती के लिए ख़ास दुआ की। वहीं मृतकों को ख़िराजे अक़ीदत पेश करते हुए इसाले सवाब किया।

सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह में मौलाना जहांगीर अहमद अज़ीज़ी के नेतृत्व में तुर्की और सीरिया के भूकंप पीड़ित लोगों की जान और माल की सलामती के लिए ख़ास दुआ की गई। कुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व दुआ ख्वानी हुई। वहीं दावते इस्लामी इंडिया गोरखपुर शाखा के लोगों ने रसूलपुर चौराहा व मदीना मस्जिद रेती चौक के निकट भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए सहायता राशि इकट्ठा की।

भारत सरकार द्वारा तुर्की की मदद के लिए आगे आने की नमाज़ियों ने सराहना की। साथ ही दूसरे मुल्कों को मुश्किल समय में लोगों की कैसे मदद की जाए इसके लिए भारत से सीख लेने की भी अपील की। 

नमाज़ियों ने कहा कि भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए हर किसी को सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर मज़हब एक दूसरे की मदद करने का पैग़ाम देता है और यही इंसानियत है। इस मुश्किल वक़्त में हर किसी को पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने की ज़रूरत है। 

बता दें कि तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप ने अब तक हज़ारों लोगों की जान ले ली है। इसके अलावा हज़ारों की तादाद में लोगों की ज़िंदगी प्रभावित हुई है। वहां बेघर हुए लोग भूख और ठंड के चलते परेशानियों का सामना कर रहे हैं। 

मस्जिद की दुआ ख़्वानी में मेहताब आलम, सैयद नदीम अहमद, सैयद मारूफ अहमद, मो. वसीम, यासीन खान, मो. अर्दान, समीर, सफर हुसैन, शहजादे खान, सद्दाम हुसैन, अयान आदि शामिल हुए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
175

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap