Tranding
Wed, 13 May 2026 12:38 AM

वार्ड नंबर 16 हुमायूंपुर रोड जल निकासी की समस्या को बरसात से पहले निराकरण कराए- शाकिर अली सलमानी

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

आज एक प्रतिनिधिमंडल हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के अध्यक्ष शाकिर अली सलमानी के नेतृत्व में नगर आयुक्त महोदय के समक्ष अपनी बात रखी और हुमायूंपुर जागेश्वर पासी चौक के व्यापारियों ने जल निकासी की समस्या से अवगत कराया।

स्थानीय पार्षद द्वारा वार्ड में निर्माण एवं सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है, मात्र जनप्रिय विहार के रोड पर वर्षों से जल निकासी न होने की वजह से वहां के नागरिक समस्या से जूझ रहे हैं। इस कार्य को बरसात से पहले कराने की मांग की गई।

शाकिर अली सलमानी ने कहा कि पूरे गोरखपुर में सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है केवल वार्ड नंबर 16 के जनप्रिय विहार के रोड पर जल जमाव की समस्या बनी हुई है। उन्होंने नगर आयुक्त महोदय से कहा कि संबंधित अधिकारी जिनको ये वार्ड एलॉट है उनको निर्देशित करें ताकि बरसात से पहले रोड नाली बन जाय जिससे बरसात में बच्चों को स्कूल जाने में दुकानदारों को अपना रोजी-रोटी कमाने और नागरिकों को चलने में कोई दिक्कत न हो।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव गौतम लाल श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षा होने पर कोई भी सरकारी निर्माण कार्य नहीं हो पता है इसलिए सम्बंधित अधिकारियों को नगर आयुक्त महोदय निर्देशित की जो नाली का निर्माण हो रहा है जनप्रिया विहार रोड का उस कार्य को तेजी से कराएं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव यूथ ब्रिगेड शक्ति पासवान ने कहा कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। हम लोग भी चाहते हैं कि घर से निकले तो पांव में और जुते में कीचड़ गंदगी न लगे। बच्चे स्कूल जाते हैं तो उनका जूता मोजा सब कीचड़ में सन जाता है। जब पूरे वार्ड में विकास और सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है तो यही एकमात्र रास्ता बनाने में देर क्यों हो रहा हैं ठेकेदार हो चाहे जेई हो या संबंधित अधिकारियों को नगर आयुक्त महोदय शीघ्र आदेश करें।

ज्ञापन देने में योगेंद्र कुमार गौड़ एडवोकेट गिरीश चंद शर्मा गुड्डू पासवान वसीम अहमद संदीप कुमार गोरख सिंह मुमताज अहमद कुरेशी शाहिद अली अंसारी रामदुलारे कुशवाहा शिवजतन कुशवाहा रब्बुल हसन रईस अहमद अंसारी महताब अंसारी सहित वार्ड नम्बर 16 के तमाम नागरिक उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap