पीसीसी सचिव इमरान कुरैशी ने कराटे प्रतिभाओं को किया सम्मानित।
बोले-उभरती खेल प्रतिभाओं को देखकर गर्व की अनुभूति हुई।
वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर. राजस्थान।
विद्याधर नगर में ‘राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतिभाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। साथ ही श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कुरैशी ने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मरक्षा और मानसिक दृढ़ता का संगम है। वे बोले-प्रदेश की इन उभरती खेल प्रतिभाओं को देखकर गर्व की अनुभूति हुई है। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।