Tranding
Mon, 20 Apr 2026 03:54 PM

बेतिया में मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण क्रियान्वयन योजना खटाई में।

विभागीय अभियंताओं की लापरवाही हुई उजागर: सुरैया सहाब

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण क्रियान्वयन योजना का इस क्षेत्र में,विभागीयअभियंताओं की लापरवाही,अकर्मण्यता, अनदेखी से बेतिया नगर निगम के वार्ड नंबर एक जमादारटोला में अवस्थित स्टार मैरिज हॉल के पीछे वाली गली में,लगभग 1 वर्षों से बिजली का पोल खड़ा हुआ है,मगर इन खड़े हुए बिजली के पोलों पर कोटेडवायरअभी तक नहीं दौड़ सका है,जबकि बगल वाले रास्ते में लग चुका है,घर वाले लाभ भी उठा रहे हैं।संवाददाता नेअपने समाचार संकलन के क्रम में,उस स्थान पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली,तो संबंधित वार्ड के वार्डवासियों नेअपनी परेशानी,अपनी गाथा को मुझ से शेयर करते हुए कहा कि इस वार्ड के नगर पार्षद,जुबेर अहमद को इसकी कोई फिक्र नहीं है,केवल वह इस वार्ड में सड़क और नाला बनाने में लगे हुए हैं,जिससेआर्थिक लाभ लेने के लिए तत्पर हैं, एक संवाददाता होने के नाते, अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए इस वार्ड के वार्डवासियों के बिजली संबंधी सभी समस्याओं को संबंधित विभाग के कनीयअभियंता, एसडीओ,कार्यपालक अभियंता,वार्ड के नगर पार्षद,जुबेरअहमद को भी इस संबंध मेंअपने मैसेज के माध्यम से सूचना,सही जानकारी दे दी है,ताकि वार्डवासियों की समस्या का समाधान हो सके,मगर किसी ने भीअभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया,यहां तक कि बिजली विभाग के सभी स्तर केअभियंता के कान पर जूं तक नहीं रेंगा,उनको सांप सूंघ गया,मुकदर्शक बने हुए हैं। 

इस समस्या के समाधान के लिए,जिला के वरिष्ठ, मानवाधिकार सह सामाजिक कार्यकर्ता,सुरैया सहाब ने बिजली विभाग के सभी स्तर के अभियंताओं से मांग की है कि इस समस्या काअभिलंब समाधान करने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई करना चाहेंगे।

इतना ही नहीं संबंधित बिजली विभाग केअभियंता ने मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण क्रियान्वयन योजना का पूरे तौर से खुल्लम-खुल्ला मजाक उड़ा रहे हैं।इस जैसा,नगर में और भी समस्याएं शहरीऔर ग्रामीण क्षेत्रों से संवाददाता को सुनने और देखने को मिल रही है,जिसे मुख्यमंत्री शहरी एवं ग्रामीण विद्युतीकरण के उन्मुखीकरण योजना इन

लोगों के कारण ठंडे बस्ते में पड़ती नजरआ रही है।

मोहल्लेवासियों,शहरवासीयों ने संवाददाता से यह भी कहना है शुरू कर दिया है कि बिजली विभाग के इन सभी अभियंताओं का इस जिला में पदस्थापित रहना राजस्व में बढ़ोतरी के बदले,राजस्व में ह्रास होना प्रतीत हो रहा है, इसलिए इनअभियंताओं को इस जिला से स्थानांतरित होना नितांतआवश्यक प्रतीत हो रहा है। इस कार्य को तो बिजली विभाग के उच्च पदस्थ पदाधिकारी की यह जिम्मेदारीअब बनती है कि इस जिला से इनअभियंताओं का स्थानांतरण की दिशा में अग्रसरआवश्यक कार्रवाई करना चाहेंगे,ताकि जिला में बिजली संबंधित कार्यों के विकास में लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। शहर के आम जनता में यह मांग उठने लगी है कि बिजली विभाग के ऐसे अभियंताओं का इस जिला में कोई आवश्यकता प्रतीत नहीं होती है,जोआम जनता को बिजली के क्षेत्र में,मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी शहरी विद्युत क्रियान्वयन,उन्मुखीकरण, निस्तारीकरण योजना को लागू करने मेंअक्षम दिख रहे हैं इतना ही नहीं,आम जनता को बिजली उपलब्ध कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, काम के लिए तत्पर नहीं है। बिजली विभाग का राजस्व बढ़ाने के प्रति उदासीन है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
36

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap