Tranding
Wed, 06 May 2026 06:06 PM

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसे में बलिया के दो लोगों की मौत,गांव में शोक की लहर

धनंजय कुमार शर्मा

बलिया। सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बलिया के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक उभर्व थाना क्षेत्र के हवाई गांव निवासी रमेश कनौजिया तथा एक चित्र बड़ा गांव के चंदन कुमार हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुर्धवा-हाथीनाला जंगल मार्ग पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेलर अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरे।

इस हादसे में बलिया जिले के चितबड़ा निवासी चंदन कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बेल्थरा रोड के अवायां गांव निवासी रमेश चौधरी (32) और राजस्थान के रहने वाले इमरान खान गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, देर रात ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान रमेश चौधरी ने दम तोड़ दिया।

रमेश चौधरी अपने दो भाइयों में छोटे थे और उनके बड़े भाई अमलेश कन्नौजिया समाजवादी पार्टी के नेता हैं। रमेश के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही उनके परिवार और अवायां गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अमलेश कन्नौजिया परिजनों के साथ शव लेने वाराणसी रवाना हो गए हैं, जहां बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में रमेश का शव रखा गया है। गांव के अन्य लोग भी सड़क मार्ग से बनारस पहुंच रहे हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हादसा जंगल के सुनसान मार्ग पर तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण हुआ। दोनों ट्रेलरों की तेज गति ने स्थिति को और खराब कर दिया।

इस दुखद घटना ने क्षेत्र के लोगों को स्तब्ध कर दिया है। प्रशासन से अनुरोध है कि वे इस तरह के हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं। साथ ही, रमेश चौधरी के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।

Karunakar Ram Tripathi
26

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap