Tranding
Fri, 13 Mar 2026 02:29 AM

उप निरीक्षक भर्ती-2025 परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शुचितापूर्ण और नकलविहीन वातावरण में कराई जाए। केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग और अन्य अनुचित साधनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों, कर्मचारियों या पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत परीक्षा की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap