Sat, 13 Jun 2026 10:12 AM

पुलिस समकालीन अभियान में 94 अभियुक्त हुए गिरफ्तार,सभी भेजे गए जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण,बिहार।

जिले के विभिन्न थाने की पुलिस के द्वारा चलाए गए समकालीन अभियान में अलग-अलग मामले में 94अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर सह मीडिया सेल प्रभारी,सतीश चंद्र माधव ने संवाददाता को बताया कि इस क्रम में हत्या के तीन, एसटी एससी एक्ट के एक, पॉक्सो एक्ट के दो,आर्म्स एक्ट के दो,पशु क्रूरताअधिनियम के एक अभियुक्त सहित अलग-अलग मामलों के 94अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। विशेष अभियान में एक देसी पिस्तौल, सात कारतूस,97 लीटर देसी शराब,20.7 लीटर विदेशी शराब के साथ 7 बाइक को भी जप्त किया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap